हरिद्वार, जून 19 -- कोतवाली रानीपुर पुलिस ने चोरी की साइकिल के साथ एक कथित हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-4 बीएचईएल रानीपुर स्थित एक घर से साइकिल चोरी होने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान नहर पटरी जमालपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध मनोज सिंह को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से चोरी की साइकिल बरामद हुई। आरोपी मूल रूप से बलिया (उत्तर प्रदेश) का निवासी है जबकि वर्तमान में लक्सर के भोगपुर क्षेत्र में रहता है। उसके खिलाफ रानीपुर थाने में चोरी तथा गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...