हजारीबाग, दिसम्बर 24 -- चरही प्रतिनिधि । चुरचू प्रखंड के प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक की पुत्री संगीता रानी को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्रदान की गई। इस पर प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, जिला परिषद् सदस्य बासुदेव करमाली, पूर्व उप प्रमुख चोलेश्वर महतो, बहेरा मुखिया देवकी महतो, पूर्व मुखिया दशरथ महतो, बालकुमार महतो, केन्द्रीय सचिव रामकिशोर मुर्मू, लखीराम मांझी समेत प्रखंड कई लोगों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...