चुरचू थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
हजारीबाग, मई 22 -- चुरचू, प्रतिनिधि। चुरचू थाना परिसर में शुक्रवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के अंजुमन कमेटी के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कुमार अश्विनी एवं बीडीओ ललित राम ने संयुक्त रूप से की। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ललित राम ने लोगों को आगामी बकरीद पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्व को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया।वहीं थाना प्रभारी कुमार अश्विनी ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी अंजुमन कमेटियों की सूची के अनुसार पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। यह भी पढ़ें- बकरीद पर रहेगा चाक-चौबंद सुरक्षा बैठक में चनारो मुखिया ब्रिज बिहारी महतो, शम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.