हजारीबाग, जून 16 -- चुरचू, प्रतिनिधिप्रखंड के जरबा पंचायत के दासोंखाप में सोमवार को शहनाज हैचिंग सेंटर का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। जिसमें मुख्य रूप से चुरचू प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, पूर्व उप प्रमुख चौलेश्वर महतो,समाजसेवी रविंद्र महतो उर्फ छोटन महतो,इम्तियाज आलम, जेएसएलपीएस बीपीएम की महिला समूह संयुक्त रूप से उपस्थित थे। सेंटर में अंडे से मुर्गी के चूजों को इक्कीस दिन में तैयार किया जाएगा। साथ ही डिमांड के अनुसार पूर्ति किया जाएगा। सेंटर में गुणवत्तापूर्ण देशी नस्ल के चूजे मिलेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से सीआरपी माजदा खातून,सीमा देवी, मालती कुमारी, सुनीता देवी,सोनी देवी, संगीता देवी,रीना देवी,हास्य खातून, सिफत जहां,असगरी खातून सहित कई लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...