हजारीबाग, जुलाई 3 -- चुरचू, प्रतिनिधि। चुरचू प्रखंड अंतर्गत ग्राम चुरचू, बुजुर्ग नानो एवं जारबा में गुरुवार को फाइलेरिया समाप्ति के लिए नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम किया जा रहा है। बताते चलें कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन समय रहते पता चल जाने से इलाज संभव है। फाइलेरिया का परजीवी हमारे रक्त में रात्रि में आते हैं इसीलिए यह कार्यक्रम रात में किया जाता है। ग्राम जरबा को सेंटिनल साइट बनाया गया है। जिसमें प्रतिवर्ष रात्रि रक्त संग्रह कार्यक्रम किया जाता है। वहीं अतिरिक्त दो गांव में गूगल सलेक्टर के माध्यम से रेंडम साइट को चुना जाता है। जिसमें इस वर्ष चुरचू एवं बुजुर्गननों में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रात्रिकालीन फाइलेरिया ब्लड सैंपल संग्रह अभियान छह से जिसमें बीस वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों का प्रति गांव 300 सैंपल लिय...