बरेली, जनवरी 29 -- मीरगंज, संवाददाता। चुरई दलपतपुर निवासी फूलशाह के घर में गुरुवार को 4.30 बजे शॉट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें व धुंआ निकलता देखकर घर में मौजूद महिलाओं को जानकारी हुई। महिलाओं ने बच्चों सहित घर के बाहर निकलकर अन्य को सूचना दी। सूचना पर घर के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पड़ोस के लोगों की मदद से किसी तहत आग बुझाई। आग से कमरे में रखा इनवर्टर, बैटरी, कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि जलकर रख हो गए। आग से लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। घटना के समय फूलशाह मीरगंज में हार्डवेयर की दुकान पर थे। उनका पुत्र भी मीरगंज में था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.