हल्द्वानी, अगस्त 17 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के भीतर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हल्द्वानी में आयोजित भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक में पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों ने चुनावी हुंकार भरी। बैठक के दौरान 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में नेताओं ने एकजुटता और अपनी दावेदारी का दम भरते हुए कहा कि टिकट को लेकर उन्हें कोई संशय नहीं है, पार्टी उन्हें ही उम्मीदवार बनाएगी और वे जीत भी दर्ज करेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ विधायक बिशन सिंह चुफाल ने युवा नेताओं की तरह तेवर दिखाते हुए कहा कि साल 2022 के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद से ही उन्होंने आगामी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी थीं। वे मैदान में उतरेंगे और फिर से जीत भी दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाध...