चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो कार्यक्रम में स्वच्छता प्रबंधन पर जोर
चाईबासा, जून 3 -- चाईबासा, संवाददाता। चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के अंतर्गत नर्सिंग कौशल कॉलेज, सदर अस्पताल, चाईबासा में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सिविल सर्जन जुझार मांझी की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नर्सिंग कॉलेज एवं नर्सिंग कौशल कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किशोरियों एवं युवतियों के बीच माहवारी से जुड़े मिथकों को दूर करना तथा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक शिव चरण हांसदा, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मीना कालुंडिया तथा जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ.मीनू कुमारी ने छात्राओं को माहवारी से संबंधित वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी दी तथा स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।वक्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.