नई दिल्ली, मार्च 13 -- Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत सरकार द्वारा ईरान के नेताओं से की गई बातचीत का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत शांति से नहीं बैठ सकता, नई दिल्ली को शांति के लिए नई रचनात्मक आवाज बनना चाहिए। कांग्रेस सांसद का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब गुरुवार देर रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूह पेजशिकयान से फोन पर बात की थी। युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बातचीत थी। संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए थरूर ने भारत सरकार के इस प्रयास का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि भारत शांति के लिए पहल कर रहा है। मेरा मानना है कि इस तनाव के समय में भारत को सक्रिय रहना चाहिए, हम इस युद्ध को चुपचाप बैठकर नहीं देख सकते।" गौरतलब है कि इ...