नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- वैसे तो WhatsApp अपने यूजर्स से हमेशा से यही दावा करता आया है कि उसके प्लेटफॉर्म पर चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं यानी उन्हें कोई तीसरा व्यक्ति नहीं देख सकता है। लेकिन कंपनी एक बार फिर यूजर प्राइवेसी को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। Elon Musk ने भी आरोप लगाया वॉट्सऐप यूजर्स की चैट पढ़ रहा है। दरअसल, इस साल की शुरुआत में, मेटा को अमेरिका की एक अदालत में एक बड़े 'क्लास-एक्शन' मुकदमे का सामना करना पड़ा। इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि वॉट्सऐप ने अपने 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन' के दावों से यूजर्स को गुमराह किया, जबकि गुपचुप तरीके से निजी मैसेज तक पहुंचने की सुविधा भी दी। हालांकि, मेटा ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, लेकिन यह विवाद एक्स पर एक बार फिर जोर पकड़ रहा है।मस्क ने कहा- वॉट्सऐप पूरी तरह से...