नई दिल्ली, मार्च 10 -- भारत में बजट 5G स्मार्टफोन खरीदने वालों को ये खबर पढ़कर बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि Xiaomi के दो पॉपुलर फोन Redmi 15 5G और Redmi 15C 5G की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह दोनों स्मार्टफोन पहले ही बजट सेगमेंट में बेस्ट-सेलिंग है, लेकिन अब इन्हें खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। Redmi 15 और Redmi 15C कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले, अच्छी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। यही वजह है कि ये फोन लॉन्च के बाद से काफी चर्चा में रहे। अगर आप भी इन दोनों में से किसी फोन को खरीदने की प्लानिंग बना रहे थे, तो नई कीमत जानना आपके लिए जरूरी है। आइए जानते हैं कि अब Redmi 15 5G और Redmi 15C 5G किस कीमत में उपलब्ध हैं। Redmi 15 5G और Redmi 15C 5G की नई कीमतें पहले Redmi 15 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वे...