नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- Vivo S60t launched: वीवो ने पहले Vivo S60 और S60e (जिसे V60 Vitality Edition भी कहा जाता है) स्मार्टफोन लॉन्च किए थे, और अब कंपनी ने चुपचाप एक और मॉडल, वीवो S60t, पेश किया है। कंपनी ने फिलहाल नए फोन को अपने घरेलू बाजार यानी चीन में उतारा है। S-सीरीज का यह नया फोन वीवो की चीनी वेबसाइट पर देखा गया है। इसमें 24GB तक रैम, 7200mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे वाला वर्सटाइल ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। साथ ही, इसमें स्नैपड्रैगन 7-सीरीज का चिपसेट और स्लिम डिजाइन भी दिया गया है। कितनी है वीवो के इस नए फोन की कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए बताते हैं...Vivo S60t की खासियत वीवो S60t में 6.59-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2750x1260 पिक्सेल है। इसमें 10-बिट कलर डेप्थ, P3 वा...