रांची, अक्टूबर 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जैप-1 में आयोजित 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग किसी भी राज्य की रीढ़ होती है। वर्तमान समय में पुलिस विभाग की जिम्मेदारी चुनौतियों से भरी है। जैसे-जैसे राज्य में विकास के आयाम आगे बढ़ते हैं, पुलिस की चुनौतियां भी बढ़ती चली जाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तकनीकी युग में हमारे पुलिस के जवानों का अधिक से अधिक दक्षता हासिल करना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने जोर दिया कि आज हमारी सरकार राज्य के पुलिस महकमे को ज्यादा से ज्यादा दक्ष बनाने की जिम्मेदारी को पूरा करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प...