चुनौती: कैंसर के उपचार में जांच और नर्सों का संकट बड़ी बाधा
नई दिल्ली, जून 1 -- दुनियाभर में कैंसर तेजी से फैल रहा। वहीं दूसरी ओर 2050 तक कैंसर के इलाज के लिए जरूरी नर्सों और जांच का गंभीर संकट हो सकता है। लैंसेट ऑन्कोलॉजी जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार इलाज से जुड़े स्टाफ की संख्या बढ़े तो 55 देशों में मौतों के आंकड़़ा 55 फीसदी तक कम हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार कैंसर सर्जन की संख्या में बढ़ोतरी से अफ्रीका, एशिया और ओसनिया में मौतों का आंकड़ा 3.64 फीसदी तक कम हो सकता है। इसी तरह मरीजों की देखभाल और जांच करने वाले कर्मियों की संख्या बढ़ने से मौतों में 7.61 फीसदी की गिरावट आ सकती है। रिपोर्ट में लैंसेट ऑन्कोलॉजी कमीशन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि दुनिया भर में वर्ष 2050 तक कैंसर के इलाज के लिए जरूरी 10 करोड़ स्टाफ का संकट होगा। इस दौरान कैंसर के मामलों में 21 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। सबसे ज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.