बोकारो, जनवरी 20 -- चुनौतियां व समाधान सह प्रबुद्ध मार्गदर्शन सत्र संगोष्ठी दामोदा। बुद्धिजीवी चेतना मंच की ओर से बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर दुगदा के केशव सभागार में युवाओं के जीवन की चुनौतियों एवं समाधान सह प्रबुद्ध मार्गदर्शन सत्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पाठशाला विद्यालय के संस्थापक देव कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य संतोष कुमार पांडेय, विद्या सागर हाई स्कूल के प्राचार्य एसपी चौहान, विद्यालय सचिव ऋषिकांत तिवारी, डा प्रियंका वर्मा आदि ने सरस्वती भारत माता की चित्र के समक्ष दीप जलाकर उद्घाटन किया। संचालन प्रियंका कुमारी ने की। आगंतुक अतिथियों का परिचय बीएड कॉलेज के प्राचार्य डा मनीष कुमार शुक्ला ने किया। यहां प्रश्न के ज़वाब देने वाले विद्यार्थियों को युग नायक विवेकानंद नामक पुस्तक भेंट की गई। विशिष्ट अतिथ...