डलास, सितम्बर 10 -- भारत की तरह अमेरिका में भी चुनाव जीतने के लिए रेवड़ी सिस्टम की शुरुआत हो चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बड़ा चुनावी वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी कांग्रेस (संसद) पर अपना नियंत्रण बरकरार रखती है तो वह हर जवान अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर का 'ट्रंप डिविडेंड' देंगे। करीब 27 करोड़ अमेरिकी वयस्कों को यह रकम देने पर लगभग 1.35 ट्रिलियन डॉलर खर्च होने का अनुमान है। हालांकि, ट्रंप के इस प्रस्ताव को लागू करने का तरीका क्या होगा और क्या इस तरह का भुगतान कानूनी रूप से संभव है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।रिपब्लिकन के पहले मिडटर्म कन्वेंशन में ट्रंप का बड़ा ऐलान ट्रंप ने यह घोषणा अपनी रिपब्लिकन पार्टी के पहले मिडटर्म कन्वेंशन में की। टेक्सास के डलास मे...