चुनाव से पहले सपा में टिकट की सिफारिश पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू
चित्रकूट, अक्टूबर 4 -- चित्रकूट, संवाददाता। विधानसभा चुनाव से पहले टिकट को लेकर सपा में आपसी आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरु हो गया है। जिलाध्यक्ष ने कुछ कार्यकर्ताओं पर लेटरपैड चोरी करने का आरोप लगाया है। कहा कि उनका लेटरपैड चोरी कर मोटी रकम लेकर उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर चहेतों को विधानसभा का टिकट देने का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने इस बात से हाईकमान को अवगत कराया है। वहीं दूसरी ओर से जिसकी सिफारिश में पत्र भेजा गया, उसने जिलाध्यक्ष पर पैसा लेने का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यालय में रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने खुद इस मामले का खुलासा किया। कहा कि उनके लेटरपैड व रजिस्टर से पत्रांक संख्या की चोरी की गई है। चोरी किए गए लेटरपैड व पत्रांक संख्या के जरिए मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.