मुजफ्फरपुर, जून 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सोमवार को बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट कोर कमेटी की बैठक दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। ट्रस्ट के संरक्षक डॉ.हेम नारायण विश्वकर्मा ने संगठन का पंचायत चुनाव से पहले बूथ स्तर तक विस्तार करने पर जोर दिया। संगठन को गांव-पंचायत स्तर तक मजबूत कर आगामी पंचायत चुनाव में समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर उतारा जाएगा। बैठक में महेश शर्मा, नरेन्द्र ठाकुर, ई.राजेंद्र शर्मा, सत्य नारायण शर्मा, राजू ठाकुर, प्रभाकर शर्मा, रणजीत शर्मा, अवधेश राज, रामनारायण शर्मा, रवींद्र शर्मा, रघुनाथ शर्मा आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Gaya News संगठन विस्तार में गांव की होगी अहम भूमिका: पाण्डेय यह भी पढ़ें- समाज को संगठित कर राष्ट्र को सशक्त बनाना संघ का उद्देश्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स...