खगड़िया, अक्टूबर 3 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला चल रहा है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को चुनाव से पहले एक विधायक का नुकसान हो गया है। खगड़िया जिले के परबत्ता से जदयू के विधायक संजीव कुमार ने पाला बदल लिया है। वे शुक्रवार को लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का दामन थामेंगे। चर्चा है कि अब राजद के लालटेन सिंबल से संजीव कुमार चुनावी मैदान में उतरेंगे। विधायक संजीव कुमार ने शुक्रवार सुबह अपने सोशल मीडिया पोस्ट में जदयू छोड़कर राजद में जाने की जानकारी दी। हालांकि, इसके कयास कुछ दिनों से लगाए जा रहे थे। संजीव कुमार ने कहा कि वह दोपहर एक बजे हजारों कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी यादव की मौजूदगी में आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। यह भी पढ़ें- जेडीयू दफ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.