इटावा औरैया, अगस्त 19 -- इटावा। एआईसीसी ऑब्जर्वर रामकृष्ण ओझा ने संगठन सृजन अभियान में प्रदेश में होने वाले ज़िलाध्यक्षों के चुनाव की चर्चा की। यहां पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते उन्होने बताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र पूरे प्रदेश में जनपद स्तर पर नये अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम का इटावा में तीन चार दिनों का प्रवास रहेगा। इसके बाद शीघ्र ही हम लोग दोबारा पांच दिवसीय प्रवास पर आएंगे। उन्होने कहा कि आने वाला समय निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। जननायक राहुल गांधी देश के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं। यह भी पढ़ें- शामली जिलाध्यक्ष के लिए कांग्रेस को मिले एक दर्जन से अधिक आवेदन उन्होने कहा कि प्रवास के दौरान जनपद के सभी श...