नई दिल्ली, फरवरी 13 -- उत्तर प्रदेश की सियासत में 15 फरवरी का दिन समाजवादी पार्टी के लिए बेहद अहम होने जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन अखिलेश यादव एक साथ कई बड़े मुस्लिम चेहरों और पूर्व विधायकों को पार्टी में शामिल कराकर विपक्षी खेमे को बड़ा झटका देंगे। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम बसपा के पूर्व कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ 'फूल बाबू' का है। बसपा सरकार में कभी मायावती के बाद दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि 15 फरवरी को वह औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। नसीमुद्दीन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मुस्लिम मतदाताओं के बीच मजबूत आधार माना जाता है। उनके सपा में आने से पार्टी को मुस्लिम-दलि...