नई दिल्ली, जुलाई 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले अंदरूनी झगड़ों ने बढ़ाई कांग्रेस की दिक्कतें पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अपना घर एकजुट करने की कोशिशों को झटका लगा है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों के गठन के बाद प्रदेश कांग्रेस में जोर-आजमाइश खुलकर सामने आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थक जहां खुलकर दावेदारी पेश कर रहे हैं, वहीं वरिष्ठ नेता और सांसद मनीष तिवारी भी अपनी नाराजगी जता चुके हैं। यह भी पढ़ें- तब कैप्टन थे और अब राजा हैं; पंजाब कांग्रेस में फिर कलह, क्या चरणजीत चन्नी देंगे चुनाव से पहले घाव?गुटबाजी की चिंताएं विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी चिंतित है। इसलिए, पार्टी नेतृत्व ने प्र...