गंगापार, अप्रैल 8 -- पंचायत चुनाव समय पर न होने की बात सुन क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रधान परेशान हो गए हैं। प्रधानों का मानना है कि सरकार पंचायत चुनाव समय पर न करवाकर पंचायत एक्ट के प्रावधानों का मौखौल उड़ाना चाह रही है, जिसे प्रधान कत्तई बर्दास्त नहीं करेंगें। मंगलवार को दोपहर बाद विकास खंड मेजा के विभिन्न गांवों के प्रधान अखिल भारतीय प्रधान संघ के बैनरतले बैठक कर शासन प्रशासन की नीतियों को जमकर कोसा। बैठक में उपस्थित रहे अखिल भारतीय प्रधान संघ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष काजी मोअज्जम व मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने कहा कि सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को टाल रही है तो प्रधानों का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार यथावत बने रहने दिया जाए। बैठक में रहे संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र त्रिपाठी, प्रधान अखिलेश यादव, अशोक पाल, मुला...