छपरा, नवम्बर 7 -- जिले के सभी बैंकों में पुलिस प्रशासन पहुंचकर अनावश्यक रूप से बैठे लोगों की कर रहा जांच सीनियर एसपी ने सभी अनुमंडल के एडिशनल एसपी और डीएसपी को दिए कई आवश्यक निर्देश छपरा, हमारे संवाददाता । जिले में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से गुरुवार को संपन्न हो जाने के बाद अब पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। चुनाव के बाद किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या गड़बड़ी से बचने के लिए जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के सभी चौक-चौराहों पर विशेष पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है, वहीं बैंकों और संवेदनशील स्थानों की जांच भी की जा रही है। सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने सभी अनुमंडल के एडिशनल एसपी और डीएसपी को निर्देश दिया है। सभी अपने क्षेत्र में विशेष रूप से निगरानी रखें। सदर अनुमंडल के एडिशनल एसपी राम पुका...