प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के पनिगौं गांव निवासी देवेश कुमार तिवारी पुत्र संतोष कुमार तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दो अप्रैल की रात करीब आठ बजे अपने समर्थकों संग पिंटू पटेल की दुकान पर बैठे थे। तभी गांव के कुछ लोग पहुंचे। उसे और उसके समर्थकों को तमंचा दिखाते हुए चुनाव लड़ने पर गोली मारने की धमकी दी। समर्थकों से कहा कि यदि देवांश के साथ दिखाई दिए तो स्कॉर्पियो चढ़ा दूंगा। आरोप है कि आरोपी आए दिन ऐसी हरकतें करते रहते हैं। पीड़ित देवांश तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने ईश्वर नाथ उर्फ कल्लू उपाध्याय, परेमश्वर नाथ उपाध्याय, रामेश्वर नाथ उपाध्याय, विवेक उपाध्याय उर्फ शानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.