कोडरमा, मार्च 10 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा प्रखंड कार्यालय के सभागार में नगरपालिका निर्वाचन 2026 के सभी निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय का लेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यय कोषांग के एकाउंटेंट, सत्यनारायण सिन्हा उपस्थित थे, जिनके देख रेख में टीम द्वारा सभी अभ्यर्थी के व्यय पंजी कि जाँच कि जाएगी। ट्रेनर के रूप में सुदीप सहाय, अश्विनी तिवारी, एवं मनोज चौरसिया उपस्थित थे। प्रशिक्षण में बताया गया कि सभी को अब अपनी पंजी को व्यय कोषांग के पास जमा करना है। यदि किसी भी अभ्यर्थी के रिपोर्ट में त्रुटि पाई जाती है तो राज्य आयोग अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकता है।...