फतेहपुर, मार्च 8 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर एसआई राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार गांव के अभिमन्यु निषाद, फेरन, भीमसेन, सुभाष निषाद व रामबहादुर का दूसरे पक्ष के राकेश कुमार पाल, धुन्नी पाल, दुर्गेश पाल, लवलेश निषाद व नीरज निषाद से विवाद हो गया। दोनों पक्ष लाठी-डंडों से लैस होकर एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और शांति व्यवस्था प्रभावित हो गई। पुलिस बल के पहुंचने पर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...