बोकारो, दिसम्बर 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को सेक्टर 5 स्थित पुस्तकालय मैदान में आम आदमी पार्टी बोकारो जिला कमेटी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जोनल पर्यवेक्षक विधान चंद्र राय ने की। बैठक में नगर निकाय चुनाव प्रभारी के रूप में कौशल किशोर बच्चन व के विश्वा उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मत निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद के सभी वार्ड और मेयर पद के चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवार उतारेगी। राज्य से नियुक्त पर्यवेक्षक कौशल ने कहा कि झारखंड प्रदेश के सभी सीटों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। पर्यवेक्षक के विश्वा ने कहा कि आज आप की ओर देश भर में लोग आशा भरी निगाह से देख रहे है। मौके पर जिला सह प्रभारी बैजनाथ गोराई, उत्तम सिंह चौधरी, मिथिलेश गिरि, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी मंजु...