हजारीबाग, फरवरी 8 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम चुनाव 2026 के लिए शहर में चुनाव प्रचार जारी है। सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने वाले कुछ प्रत्याशियों को 20 से 25 लाइक मिले तो उम्मीदवार परेशान हो गए। प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे हैं। हजारीबाग जैसे प्रमुख शहर में महापौर और 34 वार्ड के पार्षद पद उम्मीदवार मतदाताओं के घर-घर जाकर अपनी प्राथमिकताओं और विकास के वादों के साथ वोट मांग रहे हैं। बताया जाता है कि डोर-टू-डोर संपर्क के दौरान लाउडस्पीकर या माइक का उपयोग पूरी तरह वर्जित रहता है। दूरी का नियम निर्धारित है। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे के बाहर ही व्यक्तिगत संपर्क की अनुमति होती है। निकाय चुनाव में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान सोशल मीडिया की तुलना में अधिक भरोसेमंद साबित हो रहा है। प्रत्याशी मतदाताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.