नैनीताल, जुलाई 5 -- नैनीताल, संवाददाता। समाजसेवी शीलू कुमार ने रविवार को नैनीताल क्लब में पत्रकार वार्ता की। कहा कि चुनाव में वाल्मीकि समाज के लोगों को टिकट से वंचित रखकर चुनावी प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाता है। उन्होंने घोषणा की, कि वाल्मीकि समाज का संगठन प्रदेश में समाज से चुनाव लड़ने वाले हर प्रत्याशी को समर्थन देगा। सितंबर में पूरे प्रदेश को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। समाज का निर्णय है कि जो भी पार्टी टिकट देगी, वे उसे समर्थन देंगे।शीलू कुमार ने कहा कि अगस्त में भी एक बैठक प्रस्तावित है। विधानसभा सम्मेलन की तैयारी के लिए भवाली में बैठक होगी, जिसमें 2000 लोगों की टीम बनाई गई है। यह भी पढ़ें- भवाली में छह सितंबर को होगा भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज का प्रदेश सम्मेलन अनुमति लेकर अगस्त के प्रथम सप्ताह में तारीख घोषित कर दी जाएगी। इसमें विधा...