चाईबासा, मई 28 -- चाईबासा, संवाददाता। झामुमो बूथ समिति को सक्रिय और मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दे रहा है। झामुमो की टोंटो प्रखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में झामुमो जिला प्रवक्ता सह पर्यवेक्षक बुधराम लागुरी ने कहा कि किसी भी चुनाव में बूथ समिति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की आधारशिला बनता है। बैठक में लागुरी ने उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से संपर्क स्थापित करने, मतदाताओं की समस्याओं को सुनने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही प्रत्येक बूथ पर युवा, महिला एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- चुनाव में बूथ समिति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण - लागुरी मौके पर झामुमो ...