पटना, नवम्बर 5 -- जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निष्कासित बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा कि बिहार विधान परिषद चुनाव में जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार को तंग करने से उन्हें संतोष मिला। उन्होंने यह भी कहा कि 25 नवंबर को होने वाली अपनी बेटी शिवांगी में शादी में वह नीरज को छोड़ सबको बुलाएंगे। अनंत सिंह ने स्पष्ट किया कि एमएलसी चुनाव में उन्होंने सिर्फ नीरज का विरोध किया था, जेडीयू का कभी विरोध नहीं किया और ना ही पार्टी के खिलाफ एक शब्द बोला। पटना स्नातक सीट से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की जीत पर उन्होंने किसी बात का अफसोस नहीं है। अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव में पटना स्नातक सीट से जेडीयू के टिकट पर लड़े नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया था। इसी विरोध के चलते उन्होंने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट अनुज सिंह को समर्थन दिया था। हालांकि, अनुज...