कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पंकज वर्णवाल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन रामसन होटल, झुमरी तिलैया में किया गया। चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा एवं कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि पंकज वर्णवाल एक कर्मठ, जुझारू और जनसेवा के प्रति समर्पित प्रत्याशी हैं। उनके नेतृत्व में झुमरी तिलैया नगर परिषद का सर्वांगीण विकास संभव होगा। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने तथा भाजपा समर्थित प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि झुमरी तिलैया को एक सशक्त, स्वच्छ और सुव्यवस्...