भभुआ, नवम्बर 16 -- पेज चार की लीड खबर चुनाव बीतते ही विकास योजनाओं पर शुरू हुई काम-काज विधानसभा चुनाव को लेकर दो तीन-माह से विकास योजनाएं हो गई थी प्रभावित अफसरों व कर्मियों की विभिन्न कोषागो में ड्यूटी लग जाने से बाधित हो गया था कार्य भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर जिले में विकास योजनाओं पर काम-काज शुरू हो गया है। चुनाव को लेकर जिले के सभी विभागों के अफसरों व कर्मियों की ड्यूटी विभिन्न कोषांगो में लग गई थी। अफसरों के टेबलों पर विकास योजनाओं की जगह विधानसभा चुनाव से संबंधित फाइलें दौड़ने लगी थी। इस कारण जिले के सरकारी कार्यालयों में करीब दो-तीन माह से विकास योजनाएं पूरी तरह से प्रभावित हो गई थी। वीते 11 को मतदान एवं 14 नवम्बर को मतगणना का कार्य संपन्न हो गया है। चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद...