पूर्णिया, नवम्बर 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चुनाव प्रचार के दौरान माहौल खराब करने वालों पर पुलिस की नजर है। खासकर जिले में दो विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच बहसबाजी के सामने आए दृष्टांत के बाद पुलिस इस मामले में पूरी तरह चौकस है। एसपी स्वीटी सहरावत ने इस बावत जिले के सभी थानों को खास निर्देश भी जारी किए हैं। जिसके बाद से किसी भी प्रकार की चुनावी हिंसा को लेकर पुलिस पूरी तरह से जीरो टॉलरेंस की स्थिति में है। चुनावी माहौल के रंग में भंग डालने वालों को पुलिस चिन्हित करने में लगी हुई है। इसके तहत समूचे जिले में बीएनएसएस की धारा 126 के अधीन 14 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया से लेकर भौतिक रूप से हो रहे चुनाव प्रचार के दौरान हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है। कसबा विध...