बेगुसराय, नवम्बर 4 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले की सभी सातों सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का काम मंगलवार की शाम छह बजे थम गया। जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में 6 नवंबर को मतदान होना है। प्रचार के अंतिम दिन महागठबंधन व एनडीए के प्रचार स्टारों के कार्यक्रमों का तांता लगा रहा। इसके बाद से अब प्रत्याशी लाउडस्पीकर या सभा के माध्यम प्रचार नहीं कर सकेंगे। बीएलओ की ओर से मतदाता पहचान पर्ची का वितरण किया जा रहा है। जिले के सात सीटों पर 73 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के बाद सभी ईवीएम मशीनें कृषि उत्पादन बाजार समिति, बेगूसराय में जमा कराई जाएंगी। वहां स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र भी बनाए गए हैं। जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने बताया कि जिले में कुल 21,36,781 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 11,34,394 पुरुष, 10,02,3...