लातेहार, फरवरी 9 -- लातेहार, संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीसी की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामान्य प्रेक्षक योगेन्द्र प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मतदान प्रक्रिया, मतदान केंद्रों की तैयारी, निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, सुरक्षा व्यवस्था, कार्मिकों के प्रशिक्षण, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सहित निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। सामान्य प्रेक्षक श्री प्रसाद ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.