चुनाव प्रक्रिया को लेकर यूकेडी ने जताई आपत्ति
हल्द्वानी, सितम्बर 25 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में संशोधन को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर के जरिए मतदाताओं के नाम काटे जाने की बात सामने आ रही है, जिससे गरीब और आम लोगों के मताधिकार पर असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने पूर्व में उठे सवालों पर भी केंद्र सरकार से जवाब देने की मांग की। चौहान ने कहा कि बड़े अधिकारियों के स्तर पर इस तरह की कथित धांधलियां होने से क्षेत्रीय और अन्य राजनीतिक दलों को सत्ता में आने का अवसर नहीं मिल पाता। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी परिस्थितियों में राजनीतिक दल लोगों के हित में प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव जरूरी हैं। देश को कथित तानाशाही से आजादी मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.