प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 7 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवा नारायणपुर गांव निवासी मो. आरिफ पुत्र ने एसपी को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया। गांव के कुछ लोग उसके सामाजिक कार्यों को देखते हुए रंजिश रखते हैं। उन लोगों को आशंका है कि कहीं वह आने वाले पंचायत चुनाव में प्रधानी का चुनाव न लड़े इसलिए फर्जी घटनाएं दिखाकर उसे तथा उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि आरोपी चुनाव लड़ने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मामले की जांच करा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने, जान माल के रक्षा का गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...