नई दिल्ली, मई 6 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश में बढ़ती हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। चुनाव आयोग ने राज्य प्रशासन और पुलिस को स्पष्ट चेतावनी दी है कि हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक संबद्धता के विचार किए तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए। इस निर्देश के बाद आनन-फानन में आधी रात को बैठक बुलाई गई।मिडनाइट हाई-लेवल सुरक्षा बैठक बताया जा रहा है कि निर्देश जारी होने के कुछ घंटों बाद 5 मई की आधी रात को उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई गई। पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने बीएसएफ और सीआरपीएफ के महानिदेशकों सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ करीब एक बजे बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि चुनाव प...