रामपुर, अप्रैल 11 -- पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने जा रहे उत्तराखंड के जवान की शुक्रवार को रामपुर रेलवे स्टेशन पर अचानक हालत बिगड़ गई। जीआरपी की टीम तुरंत सरकारी एंबुलेंस से जवान को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के थाना पांडा निवासी हेड कांस्टेबल तारा सिंह (41) की तैनाती नैनीताल जिले के रामनगर स्थित इंडियन रिजर्व बटालियन में थी। वह पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर ड्यूटी करने के लिए साथियों के साथ जा रहे थे। गुरुवार देर रात अपने अन्य साथियों के साथ भीलवाड़ा से रामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें हरिद्वार से आने वाली एक स्पेशल ट्रेन में सवार होकर पश्चिम बंगाल जाना था। इस ट्रेन से उत्तराखंड की लगभग पांच कंपनियां...