औरैया, अप्रैल 8 -- औरैया/रुरुगंज, संवाददाता। गांवों की सियासत में अचानक आई सुस्ती ने संभावित उम्मीदवारों की नींद उड़ा दी है। पंचायत चुनाव टलने की तेज होती चर्चाओं ने महीनों से चल रही तैयारियों पर ब्रेक लगा दिया है। प्रचार में लाखों रुपये खर्च कर चुके दावेदार अब खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।बिधूना तहसील क्षेत्र के गांवों में बीते कई महीनों से पंचायत चुनाव को लेकर माहौल गरम था। संभावित उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे थे। चौपाल, सामाजिक आयोजनों और शक्ति प्रदर्शन के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिशें तेज की थीं। कई गांवों में तो गुटबाजी भी खुलकर सामने आने लगी थी।इसी बीच चुनाव टलने की सुगबुगाहट ने पूरी सियासी बिसात पलट दी। जिन उम्मीदवारों ने प्रचार में भारी रकम खर्च कर दी, उनके सामने अब आर्थिक दबाव खड़ा हो गया है। पोस्टर, बैनर, ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.