नई दिल्ली, फरवरी 14 -- Tarique Rahman: बांग्लादेश के आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया है। खालिदा जिया के निधन के बाद इस पार्टी के सर्वेसर्वा बने तारिक रहमान अब बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनने से बस एक कदम की दूरी पर हैं। 17 साल के निर्वासन के बाद, देश का चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री की कुर्सी के करीब पहुंचे तारिक शनिवार को पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के भविष्य को लेकर भी बड़ी बातें कहीं। उन्होंने इस जीत को उन लोगों के लिए समर्पित किया, जिन्होंने 'लोकतंत्र के बचाने के लिए बलिदान दिया।' चुनाव जीत के बाद शनिवार को बीएनपी की तरफ से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारिक ने कहा, "यह बांग्लादेश की जीत है। यह जीत लोकतंत्र की है। यह जीत उन लोगों की है, जो लोकतंत्र की आकांक्ष...