फतेहपुर, अप्रैल 14 -- फतेहपुर, संवाददाता। अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक को मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा फ्लैग पिन लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान फायर स्टेशन परिसर में वर्ष 1944 के मुंबई बंदरगाह विस्फोट में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम के तहत सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज थीम पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू, शहीदों को नमन रैली के माध्यम से शहर में आमजन को गैस सिलेंडर, बिजली उपकरणों और अन्य कारणों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.