पलामू, फरवरी 14 -- हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में निकाय चुनाव व महाशिवरात्रि को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो व एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में सुनिश्चित कराने तथा महाशिवरात्रि का त्यौहार के दौरान सौहार्द पूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने का आहवान किया गया। फ्लैग मार्च हुसैनाबाद थाना परिसर से निकालकर, पटेल चौक, मधुशाला रोड आदि से होकर निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...