लातेहार, फरवरी 7 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को नगर पंचायत चुनाव को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव ने दी है। श्री यादव ने बताया कि बैठक में नगर पंचायत चुनाव से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह व लातेहार जिला के सह प्रभारी अजय नाथ शाहदेव शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...