सिमडेगा, फरवरी 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को एफएसटी, एसएसटी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी और एसपी ने चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है, जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, एफएसटी और एसएसटी की भूमिका अहम होती है। सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों को भली-भांति समझें और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की शंका होने पर तुरंत प्रशिक्षकों से समाधान प्राप्त करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता...