समस्तीपुर, नवम्बर 1 -- समस्तीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए समस्तीपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से ही पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी, तलाशी और धरपकड़ अभियान चला रहा है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में दिन-रात अभियान चलाकर अब तक कई महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। एसपी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 10 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 31 अक्टूबर तक जिले में कुल 488 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ये गिरफ्तारियां विभिन्न आपराधिक मामलों, वारंटियों, संदिग्ध गतिविधियों और चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामलों में की गई हैं। पुलिस ने कार्रवाई के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.