संभल, जून 3 -- समाजवादी पार्टी की चंदौसी विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में राज्यसभा सांसद जावेद अली खान, समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद शाह, राष्ट्रीय सचिव मुनकाद अली पासा व तरुण प्रधान समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। बुधवार को बैठक को संबोधित करते हुए मोहम्मद फहद शाह ने कहा कि बीएलए, सेक्टर व जोन प्रभारियों तथा बूथ अध्यक्षों की भूमिका चुनाव में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने मतदाता सूची सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- जिला कांग्रेस की मासिक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारध...