चुनाव की तैयारी में जी जन से जुट जाएं
मुरादाबाद, सितम्बर 7 -- सोमवार को सिविल लाइन स्थित चक्कर की मिलक में सपा कार्यालय पर पार्टी की मासिक बैठक हुई। इस दौरान चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी दी गई। जिला अध्यक्ष जयवीर यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह फील्ड में जाकर लोगों को सपा सरकार की उपलब्धियां के बारे में जानकारी दें उन्हें बताएं कि सपा सरकार बनने पर पार्टी क्या करने जा रही है। 2027 चुनाव में प्रचंड बहुमत से सपा की सरकार बनेगी। प्रदेश का हर वर्ग भाजपा की नीतियों से परेशान है। बात चाहे व्यापारियों की करें या फिर शिक्षकों की सभी प्रदेश में बदलाव चाहते हैं। इस दौरान सपा महासचिव फुरकान अली महेंद्र कुमार धर्मेंद्र यादव प्रेम बाबू वाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.